Parmeshwar ka pyar mahan hai o sabse pyaar karta hain hame parmeshwar ka aradhana karna chahiye

 

✝️ प्रभु यीशु मसीह के नाम से

 आप सभी को जय मसीह की ✝️

 

प्रभु का धन्यवाद हो 

जिन्होंने अच्छा दिन दिया

 

आज सुबह के वक्त मैं आप लोगों से कुछ बातें शेयर करना चाहता हूं शायद आप सभी को पता तो होगा पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो समझ नहीं पाते हैं समझ तो जाते हैं but कही ना कही मन में थोड़ा सा हिचक होता है 

मैं बहुत बड़ा राइटर तो नहीं हूं पर प्रभु ने जो कला दिया है उसे आप सभी के बीच में रखने का कोशिश किया हूं

 पूरा पढ़ना अच्छा लगेगा 


              🙏 HELP 🙏

                          

                              

कभी कभी हम किसी पर्सन का किसी गरीब फैमिली या किसी का भी हेल्प करते हैं हम सभी का हेल्प तो करते हैं but बदले में हमें कुछ समय के लिए उनके ओर से अच्छा रिस्पांस मिलता है पर बाद में कहीं ना कहीं वह हमें धोखा देते हैं हमें बुरा बोलते हैं सारे अच्छाई को भूल जाते हैं हमें hurt तो बहुत होता है फिर हम सोचते हैं आज से किसी का हेल्प नहीं करेंगे आज से कुछ भी हो जाए हम किसी को अपनो जैसा व्यवहार नहीं देंगे आई थिंक हमारे मन में जो उनके प्रति प्यार रहता है वह दूर चला जाता है किसी भी पर्सन का हेल्प करने का जिज्ञासा थोड़ा-थोड़ा करके दिल से मन से उतर जाता है पर हमें थोड़ा सोचना चाहिए प्रभु भी ऐसे बहुत सारे परेशान लोग परिवार गरीब गंदे लोग गंदे जगह न जाने क्या क्या से गुजर के लोगों का हेल्प किया हमारे लिए दर्द सहा फिर भी प्रभु को अपनों से धोखा मिला क्या हुआ उनके 12 चेलों में से भी कुछ चेलों ने उसे धोखा दिया ( मरकूस 3:16-19) ( लूका 6:13-16 )

क्या प्रभु भी हेल्प करना उधार करना बंद कर दिया नही न जरा सोचिए अगर उस वक्त प्रभु हमारे लिए सूली पर नहीं चढ़ता यह बोल देते कि मैं सभी को उद्धार दिया सभी का हेल्प किया बदले में मुझे धोखा मिला मैं सूली पर नहीं चढ़ता मुर्दों में से तीसरे दिन जी नहीं उठता तो उस वक्त क्या होता पता हैं थोड़ा सोचना यह संसार यह दुनिया शैतान की हाथ में होता और हम जो जिंदगी जी रहे हैं उस वक्त सिर्फ मौत की एक-एक दिन को गिनते रहते शरीर तो होता जैसे आज के वक्त लोगों के पास शरीर तो है पैसे , पोजीशन तो है बड़े-बड़े गाड़ियां घर सब कुछ है पर अच्छी जिंदगी नहीं  


जब तक प्रभु नहीं 

तब तक जिंदगी नहीं...

( कहने का मतलब यह था कि हम प्रभु से दूर रहते हों हम भी पाप में डूबे होते जैसे लोग है ) 


 आप सभी ने देखा तो होगा ही आपने और गैरों की जिंदगी में अंतर नहीं देखे हो तो एक बार जरूर देख लेना

 

 जिस तरह प्रभु हमें रखते हैं ..

  बनाया है..

   एक अलग क्वालिटी दिया है ..

  वह केवल प्रभु के लोगों में है 

  अदर लोगों के पास नही..

 

   हां चलो जहां थे वहां आते हैं मैंने थोड़ा बहुत बताया कि हमें धोखा मिले तब भी हमें हेल्प करना नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि

 

   हमें उन लोगों की तरह धोखेबाज नहीं बनना है ..

    हमें प्रभु जैसा बनाना चाहता है..

     वैसे बनना है ..

     हमे लोगों की तरह नहीं प्रभु की तरह बनना है ..

     

  याद रखना जो प्रभु से दूर चला जाता है ना ...

  वह सिर्फ गिरने के लिए गड्ढा पाते हैं...

   और जो प्रभु से पास प्रभु के अधीन में रहते हैं ना  

   वह उधार पाते हैं ..

    

थोड़ा खुद को मोटिवेट कीजिए...

 और अच्छा विश्वासी बनके प्रभु को गिफ्ट दीजिए...

  प्रभु से शिकायतें कम

  और जरूरतमंद लोगों के लिए..

   दुआ ज्यादा कीजिए...

     क्योंकि प्रभु सुनता है... 

  और पूरा करता है ...

  

 हम कभी-कभी किसी पर्सन से hurt होके प्रभु से प्रार्थना करते हैं जब वह हमें धोखा दिया होता है हमारा विश्वास तोड़ा होता है हम प्रभु से सवाल करते हैं की उन्होंने ऐसा क्यों किया प्रभु जानता है उसने ऐसा क्यों किया कहीं ना कहीं थोड़ा बहुत आप भी जानते ही होंगे हमें प्रभु परीक्षा तो नहीं देता है पर उन लोगों से सावधान बरतने का या सावधान रहने का हमें उनके लिए प्रार्थना करने का वजह देता है देखना चाहते हैं कि उनके साथ बुरा तो हो रहा है वह बुरे वक्त में भी मुझसे दूर तो नहीं हो रहे हैं उस वक्त प्रभु हमारे लिए गिफ्ट रखा रहता है जैसे हम बुरे लेबल को पार कर लेते हैं वैसे ही प्रभु हमें ओ गिफ्ट को हमें देता है

 

 एक बात और कहना चाहता हूं

  हमे मां बाप डांटते तो है मारते हैं

  ना जाने वह हमें अच्छा बनाने के लिए क्या-क्या करते हैं

 क्या हम या वह हमें छोड़ देते हैं 

 या फिर हम मां-बाप को धोखा देते हैं 

 तो वह हमें छोड़ देते हैं 

 दूर कर देते हैं 

 नहीं ना.......

  वैसे ही प्रभु भी हमें एक मजबूत बनाने के लिए प्रयास करते हैं जिससे हम अटल मजबूत बने रहें एक बात याद रखना मां-बाप जिस बच्चे को ज्यादा परेशानियां देते हैं उसे ज्यादा डांटते हैं या मारते हैं वह उन से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं

  

  जैसे प्रभु हमसे करते हैं

   वह दुख तो नहीं पर सुख ही सुख देते हैं...

    

 आज सुबह के वक्त कुछ मन के इच्छा लिखने के लिए सोचा कुछ अलग बात था मुझे मेरे दोस्त से हर्ट हुआ उसने मुझे धोखा दिया फिर मैंने सोचा 

 

दोस्ती करना छोड़ दूंगा 

किसी से बात करना छोड़ दूंगा 

फिर याद आया अगर मैं दोस्ती करना छोड़ दूंगा तो

मैं लोगों को प्रभु के बारे में कैसे बताऊंगा

मैं लोगों से बात करना छोड़ दूंगा तो

लोगों को कैसे प्रभु की महान कामों को उद्धार को 

उनके तक लेकर कैसे जाऊंगा 

   नहीं....

 

   मैं धोखा खाके दोस्ती करूंगा 

   और प्यार देकर प्रभु के पास लाऊंगा...

  

  मैंने अब से ठान लिया कि मुझे चाहे कोई भी धोखा दे बुरा बोलें मैं लोगों का हेल्प करना प्रभु के बारे में लोगों को बताना नहीं छोडूंगा चाहे लोग मुझे छोड़ दें क्योंकि मैं जानता हूं प्रभु मुझे नहीं छोड़ेगा



धन्यवाद खुदावन राजा आप महान हो 

हा खुदा ..

हम कभी कभी अकेला उदास हो जाते है 

हमे लोग धोखा दे जाते है 

पर खुदा आप मेरे साथ बुरे अच्छे वक्त में बने रहना

मेरे परिवार को साथ साथ बनाए रखना 

मुझे आपके जरूरत के हिसाब से चलाए रखना

खुदावन राजा मुझे आपसे कभी दूर होने न देना 

हर वक्त मेरे साथ रहना 

जो लोग मुझे आपसे दूर करना चाहते है 

खुदा उन लोगों से मुझे दूर ही रखना 

खुदावन राजा अक्सर लोग 

कटीन परीक्षा में फ़ैल हो जाते है 

खुदा मुझे हर परीक्षा में पास रखना 

मै आपके साए में रहना चाहता हु खुदा 

मुझे अपने आस पास ही रखना 

हां मेरे राजा जो लोग हमे धोखा देते है 

उनके मन को बदलना

खुदा क्युकी जब तक ओ लोग आपके उद्धार को नही जानते है 

जब तक उनलोगो को हम तक बनाए रखना

हां मेरे खुदा ओ लोग आपसे दूर रहेंगे 

जो लोग चर्च का महत्व को नहीं जान पाएंगे 

हर ओ लोगो को आपके दास से मिलवाना जो लोग आपके पास अपना चाहते हैं

आपके उद्धार को पाना चाहते है  



मेरा एक छोटी सी प्रार्थना है खुदा 

 हर ओ लोग चर्च आ पाएं खुदा 

आपको जान पाए खुदा 

संसार के हर लोगो आपके नाम से उद्धार पाए खुदा 

                अमीन 

आप सभी अपने अपने विचार को बताना 

क्युकी आपके विचारो से नया शब्द बनेगा और

हम सब के विश्वास से एक नया विश्वासी 


और आप सभी मेरे लिए प्रार्थना करना जिस प्रकार मै लिख रहा हु उस प्रकार आप तक बोल पाऊ


@parmeshwar 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Parmeshwar ka pyar mahan hai o sabse pyaar karta hain hame parmeshwar ka aradhana karna chahiye

  ✝️ प्रभु यीशु मसीह के नाम से  आप सभी को जय मसीह की ✝️   प्रभु का धन्यवाद हो  जिन्होंने अच्छा दिन दिया   आज सुबह के वक्त मैं आप लोगों से कु...